ऊना-इंदौर एक्सप्रेस: एसी कोच में चूहे ने बुजुर्ग की नाक कुतरी, लगवाने होंगे 5 इंजेक्शन
चंडीगढ़ से इंदौर जा रही ऊना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की नाक चूहे ने काट ली। परिवार के सदस्यों का कहना है कि चूहे और कोच में फैली गंदगी की शिकायत करने के बाद भी केवल सफाई का काम ही किया गया। इंदौर पहुंचने के बाद बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें रैबीज का पहला टीका लगाया गया है और डॉक्टरों ने कुल 5 इंजेक्शन का कोर्स पूरा करने की सलाह दी है।