उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई राज्यों को चेताया
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।