उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' फिल्म को मिला टैक्स फ्री का दर्जा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। शुक्रवार को सीएम ने देहरादून के एक थिएटर में अपनी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक प्रदीप बत्रा समेत अन्य विधायकों के साथ यह फिल्म देखी। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी हैं।

by shortkt.com
3 hours ago
उत्तराखंड में 'हनुमान अंश' फिल्म को मिला टैक्स फ्री का दर्जा | ShortKT