उत्तराखंड में जमीन लेने के लिए ऋषभ पंत की गुहार पर सीएम धामी का आया रिएक्शन
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद मांगी थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'आप उत्तराखंड का मान हैं और अपनी मातृभूमि के लिए आपका लगाव काबिले तारीफ है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं और वे जल्द ही आपसे बात करेंगे।' पंत ने शुक्रवार की देर रात सीएम को टैग करते हुए यह पोस्ट साझा की थी।