उत्तराखंड में घर के लिए ऋषभ पंत ने सीएम धामी से मांगी मदद, बोले- 3 साल से कर रहा हूं कोशिश
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए एक पोस्ट साझा किया। पंत ने दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने की इच्छा जताते हुए लिखा, 'उत्तराखंड में मुझे कोई बड़ी और उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही है। मैं पिछले 3 साल से लगातार प्रयास कर रहा हूं। कृपया मेरी मदद करें ताकि मैं राज्य में अपना पहला घर बना सकूं।'