उत्तराखंड: पीएम मोदी और अमित शाह के दौरों में इस्तेमाल हुई बसों का 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटका

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने देहरादून के डीएम को एक पत्र सौंपा है। इसमें मार्च और अप्रैल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों में तैनात की गई निगम की 554 बसों के 2.82 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की मांग की गई है। परिषद का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन और रिटायर हो चुके लोगों का भुगतान पहले से ही पेंडिंग है, ऐसे में इतनी बड़ी रकम फंसने से निगम पर आर्थिक बोझ और बढ़ गया है।

by shortkt.com
6 hours ago
उत्तराखंड: पीएम मोदी और अमित शाह के दौरों में इस्तेमाल हुई बसों का 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान अटका | ShortKT