उत्तराखंड टनल हादसा: धमाके के बाद पानी का सैलाब और मलबे के बीच फंसी जिंदगी
उत्तराखंड के चमोली में टनल गिरने की घटना में झारखंड के विनोद रुआना बाल-बाल बच गए। रेस्क्यू के बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के भीतर अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पानी का तेज बहाव अंदर घुस आया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, धमाके के साथ पानी की तेज लहरें और मलबा गिरते देख उन्हें अपनी आंखों के सामने मौत साफ नजर आ रही थी।