उत्तराखंड: आदमखोर कुत्तों के खौफ से 4 दिन बंद रहेंगे 10 स्कूल
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में हिंसक और आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय प्रशासन ने 20 अगस्त से 23 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। इस अवधि में कुल 10 स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। क्षेत्र में कुत्तों के हमले और काटने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं।