उज्जैन: हनुमान जी की मूर्ति हटाने पर भावुक हुआ बच्चा, बोला- 'मूर्ति मत हटाओ'
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान हनुमान की प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाने की प्रक्रिया के दौरान एक बच्चा भावुक होकर रोने लगा। उसने कहा, 'जिसने भी इस मंदिर को तोड़ा है, मैं बहुत कुछ बोलना चाहता हूं पर चुप हूं। सरकार से गुजारिश है कि मूर्ति को न हटाएं और यहीं पर मंदिर का निर्माण करवा दें।' खबरों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों में प्रतिमा को वहां से हटाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन वह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई।