उज्जैन महाकाल मंदिर: 300 गार्ड्स ने 91 फीट लंबे पुल पर एक साथ कूदकर किया टेस्ट, वीडियो वायरल

नाग पंचमी के त्योहार के मद्देनजर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बने ओवरब्रिज की मजबूती जांचने के लिए 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने एक साथ उस पर कूदकर परीक्षण किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। गार्ड्स करीब 10 मिनट तक इस 91 फीट लंबे पुल पर एक साथ कूदते रहे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि इस पुल का उपयोग एक बार में 300 से अधिक लोग न करें।

by shortkt.com
3 hours ago
उज्जैन महाकाल मंदिर: 300 गार्ड्स ने 91 फीट लंबे पुल पर एक साथ कूदकर किया टेस्ट, वीडियो वायरल | ShortKT