उज्जैन: महाकाल मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर मची भगदड़, कई लोग हुए जख्मी
सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि बैरिकेडिंग में करंट दौड़ने की अफवाह फैलते ही कतार में खड़े श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।