उज्जैन: जलती चिता से मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में जलती हुई चिता से मांस निकालकर खाने के मामले में पुलिस ने किन्नर अघोरी काली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अफसर प्रतीक शर्मा के अनुसार, विष्णुनाथ नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी से ठीक पहले आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा, "जो भी मेरे बारे में पीठ पीछे बातें कर रहे हैं, उनका खेल जल्द ही खत्म हो जाएगा, संभलकर रहें।"