उज्जैन: गनमैन के साथ सैंडविच शॉप के उद्घाटन पर पहुंचा रोबोट, भगवा स्कार्फ पहनकर लगाए ठुमके
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप के इनॉग्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्यक्रम में एक ह्यूमनॉइड रोबोट को हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के बीच देखा गया। वीडियो में कुछ लोग रोबोट की आरती उतारते और उसे भगवा गमछा पहनाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर रोबोट ने गानों पर जमकर डांस भी किया। इस क्लिप को देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब रोबोट्स नए सेलिब्रिटी बन गए हैं।