ई-रिक्शा की बैटरी कंट्रोल करने वाला चीनी ऐप चर्चा में, सुरक्षा पर उठे सवाल
इंटरनेट पर ब्लूटूथ-इनेबल्ड BAT-BMS ऐप काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में यह दावा किया गया है कि इस ऐप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरियों को रिमोटली बंद किया जा सकता है। यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर भी मौजूद है। इन दावों के सामने आने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, अभी तक इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि यह ऐप वास्तव में ऐसा करने में सक्षम है।