ईरान से पेट्रोलियम डील को लेकर अमेरिका ने 4 भारतीय फर्मों और 3 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईरान के साथ पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स के कारोबार में कथित तौर पर शामिल होने के लिए 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। प्रतिबंधित की गई कंपनियों में पोर्टईज पार्टनर्स एलएलपी, सदाशिव ओवरसीज़ लिमिटेड, पीपी सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृतिज़ इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं।