ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद कई धमाके; अमेरिका ने हाथ होने से किया इनकार
गुरुवार की रात ईरान के विभिन्न इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिसमें बुशहर परमाणु संयंत्र के पास का क्षेत्र भी शामिल है। इन घटनाओं में अपनी किसी भी संलिप्तता को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये धमाके ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर हुए, जिनकी मौत अमेरिका-इजरायल के हमले में हुई थी।