ईरान पर अमेरिका का लगातार 7वां हवाई हमला, ट्रंप ने जमीनी कार्रवाई के दिए संकेत

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सातवीं रात भी एयर स्ट्राइक जारी रखी। सेंटकॉम के अनुसार, इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरानी सैन्य ताकत को कमजोर करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जरूरत पड़ने पर जमीनी स्तर पर सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के एक MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है और चेतावनी दी है कि यदि हमले नहीं रुके तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

by shortkt.com
6 hours ago
ईरान पर अमेरिका का लगातार 7वां हवाई हमला, ट्रंप ने जमीनी कार्रवाई के दिए संकेत | ShortKT