ईरान ने अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए नितिन नवीन और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं को बुलाया
ईरान सरकार ने भारत के बीजेपी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक आमंत्रण भेजा है। यह कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा। जिन नेताओं को यह निमंत्रण मिला है, उनमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।