ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर दागीं मिसाइलें
ईरान ने वेस्ट एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रहार किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों पर अचानक हमला करने के इरादे से ये मिसाइलें छोड़ी थीं। हालांकि, अमेरिका का कहना है कि उन्होंने इन सभी मिसाइलों को बीच में ही नाकाम कर दिया है।