ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की जान गई, यूएई के दो टैंकरों को निशाना बनाया
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में ईरान ने यूएई के झंडे वाले दो तेल टैंकरों, 'मोम्बासा' और 'बहिया' पर क्रूज़ मिसाइल से हमला किया है। मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में मोम्बासा जहाज पर काम कर रहे एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके अलावा, 8 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।