ईरान की धमकियों के बीच ट्रंप ने तुर्किए से गुप्त उड़ान भरी, कैटरिंग कार्ट का लिया सहारा
ईरान से मिल रही धमकियों के कारण पिछले महीने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को तुर्किए से एक छोटे सैन्य विमान के जरिए बाहर निकाला गया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर वाइट हाउस ने दावा किया था कि वह एयर फोर्स वन से यात्रा कर रहे हैं। असल में, ट्रंप कैमरों के सामने तो एयर फोर्स वन में चढ़े थे, लेकिन बाद में उन्हें एक कैटरिंग कार्ट के जरिए चुपचाप दूसरे विमान में शिफ्ट कर दिया गया।