ईरान की अमेरिका को चेतावनी: 'अगर हमारे क्षेत्र में कदम रखा तो काट देंगे'
ईरानी थल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली जहांशाही ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि यदि कोई भी अमेरिकी सैनिक ईरानी सीमा में दाखिल हुआ, तो उसे काट दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपने किसी भी विरोधी की हरकतों का मुंहतोड़ और असरदार जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे दुश्मन के हर हमले का कड़ा और सबक सिखाने वाला जवाब देंगे।