ईरान का ट्रंप को करारा जवाब, कैलिफोर्निया को बताया अपना हिस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को अमेरिका का हिस्सा बताने वाली तस्वीर साझा करने के बाद, ईरान ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया है। ईरान ने अमेरिका का एक नक्शा पोस्ट किया है जिसमें कैलिफोर्निया को अपना नया प्रांत दिखाया गया है। गौरतलब है कि ईरान के बाहर कैलिफोर्निया में ही ईरानी मूल के लोगों की सबसे अधिक आबादी रहती है।