ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पुतिन ने तेहरान भेजा अपना विशेष 'कमांड' विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना खास Tu-214PU एयरबोर्न कमांड पोस्ट विमान ईरान भेजा है। यह शक्तिशाली विमान अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरक्राफ्ट के समकक्ष माना जाता है और इसका उपयोग आपातकालीन स्थितियों में उच्च-स्तरीय कमांड के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में ईरान के विभिन्न ठिकानों पर सैन्य हमले किए हैं।