यदि आप 55 वर्ष या उससे अधिक की आयु में रिटायर होते हैं, तो आपका ईपीएफ खाता 3 साल के बाद इनएक्टिव हो जाता है और उस पर ब्याज मिलना रुक जाता है। अगर आप 55 की उम्र में रिटायर होते हैं, तो आपको 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। वहीं, 58 साल में रिटायर होने पर 61 साल की उम्र तक ब्याज का लाभ मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 55 साल से पहले रिटायरमेंट लेता है, तो उसे 58 साल की उम्र पूरी होने तक ब्याज दिया जाता है।