ईडी ने पहली बार की ज़ब्त प्राइवेट विमान की नीलामी, ₹3 करोड़ जुटाए
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन (मनी लॉन्डरिंग) के एक मामले में पहली बार किसी ज़ब्त किए गए निजी विमान को बेचकर ₹3 करोड़ जुटाए हैं। यह कार्रवाई ₹792 करोड़ के एक कथित पोंज़ी घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। इस हॉकर 800A विमान की नीलामी 1 जुलाई को MSTC प्लेटफॉर्म के माध्यम से की गई थी। इसे मार्च 2025 में हैदराबाद हवाई अड्डे से ज़ब्त किया गया था।