ईएमआई न भरने पर बैंक के पास क्या अधिकार हैं? रिकवरी एजेंटों के लिए नियम जानें
अगर आप लोन की ईएमआई समय पर नहीं भरते हैं, तो बैंक रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर सकता है। हालांकि, सिर्फ एक ईएमआई चूकने पर बैंक आपका घर या गाड़ी तुरंत अपने कब्जे में नहीं ले सकता। रिकवरी एजेंटों को भी नियमों का पालन करना होता है; वे न तो आपको धमका सकते हैं, न ही गाली-गलौज कर सकते हैं और न ही आपके परिवार को परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा, वसूली के लिए फोन कॉल करने का समय सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही तय है।