इस हफ्ते सामने आएगा भारत का पहला 80 टन का FFSC रॉकेट इंजन
भारतीय स्पेस स्टार्टअप एस्ट्रो बेस अपने पहले 80 टन क्षमता वाले फुल फ्लो स्टेज्ड कंबशन (FFSC) रॉकेट इंजन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी 7 अगस्त को इस इंजन का अनावरण कर सकती है। FFSC तकनीक को वैश्विक स्तर पर रॉकेट इंजन की सबसे आधुनिक तकनीकों में गिना जाता है।