इस्लाम सबसे महान और वैज्ञानिक धर्म, मक्का जाने की इच्छा है: कर्नाटक मंत्री बसवराज
कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को 'वैज्ञानिक' और 'सबसे महान' धर्म करार दिया है। उन्होंने मक्का की यात्रा करने की अपनी चाहत भी जाहिर की है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और मंत्री से माफी मांगने को कहा है। बसवराज ने अपने बयान में कहा कि इस्लाम इंसानियत से भरा हुआ एक बेहतरीन धर्म है, लेकिन समाज में इसके प्रति गलतफहमियां पैदा की जा रही हैं।