इस्लामाबाद: PAF ग्रुप कैप्टन की गोली मारकर हत्या, अफगान ऑपरेशंस से जुड़ा था नाम
इस्लामाबाद में अज्ञात बंदूकधारी ने पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के इंटेलिजेंस विंग में तैनात ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक की हत्या कर दी। PAF के अनुसार, आसिम तारिक ने एक महिला को अगवा होने से बचाने की कोशिश की थी, तभी हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम तारिक अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों की रणनीति तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाते थे।