इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे प्रधान, प्रियंका गांधी की अगुवाई में विपक्ष ने की नारेबाज़ी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाज़ी की। वहीं, बीजेपी-NDA के कई सांसदों ने 'धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए।