इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी खत्म, सरकार का बड़ा कदम

देश में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने स्मार्टफोन के वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, डिस्प्ले मॉड्यूल और लिथियम-आयन बैटरी बनाने में काम आने वाले कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन कंपनियों को होगा जो मेडिकल, ऑटोमोबाइल और औद्योगिक उपकरणों के लिए डिस्प्ले मॉड्यूल तैयार करती हैं। सरकार की ओर से दी गई यह राहत 31 मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगी।

by shortkt.com
6 hours ago
इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी खत्म, सरकार का बड़ा कदम | ShortKT