इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा डीएम के लिए 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया' शब्द का उपयोग क्यों किया?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय छात्रा और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी की हिरासत को खारिज करते हुए नोएडा की डीएम मेधा रूपम की कड़ी आलोचना की है। अदालत ने चेतावनी दी कि अधिकारियों का मनमाना और निरंकुश व्यवहार उत्तर प्रदेश को एक 'ऑर्वेलियन डिस्टोपिया' की स्थिति में धकेल सकता है। यह एक ऐसी सामाजिक और राजनीतिक अवस्था को दर्शाता है, जिसमें सत्ताधारी लोग नागरिकों के जीवन पर बहुत अधिक नियंत्रण स्थापित कर लेते हैं।