इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के DM के खिलाफ जारी किया ज़मानती वारंट
बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेशों का पालन न करने पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने उनके खिलाफ ज़मानती वारंट जारी करते हुए उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इसके अलावा, हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी से यह स्पष्टीकरण भी मांगा है कि उनके विरुद्ध अवमानना का केस क्यों न चलाया जाए।