इराक: महिला सांसद के आवास से ₹146 करोड़ नकद और सोना जब्त
इराक की महिला सांसद आलिया नासिफ के आवास से $15.5 मिलियन (लगभग ₹146 करोड़) से अधिक की नकदी और बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। यह बरामदगी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत सांसद और उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास की तलाशी के दौरान हुई। आलिया नासिफ के बेटे पूर्व में प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर चुके हैं।