इन भारतीय फिल्मों को पूरा होने में लगा सबसे अधिक वक्त

के. आसिफ के निर्देशन में बनी 'लव ऐंड गॉड' को पूरा होने में 23 वर्ष का समय लगा, वहीं मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीज़ा' को बनने में तकरीबन 16 साल लगे। वर्ष 1960 में दर्शकों के सामने आई 'मुगल-ए-आज़म' को भी तैयार होने में लगभग 16 साल का वक्त लगा था। पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'द गोट लाइफ' को बनने में 16 साल लगे, जबकि 'ब्रह्मास्त्र' को पूरा होने में 11 साल का समय लगा।

by shortkt.com
5 hours ago
इन भारतीय फिल्मों को पूरा होने में लगा सबसे अधिक वक्त | ShortKT