इंस्टाग्राम रील्स के कारण शिक्षिका को छोड़नी पड़ी नौकरी, 3.28 लाख फॉलोअर्स वाली टीचर ने बयां किया दुख
तेलंगाना में एक शिक्षिका को अपनी नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा है। गौतमी नाम की इस टीचर के इंस्टाग्राम पर 3.28 लाख फॉलोअर्स हैं और उन पर रील्स के जरिए एक प्राइवेट स्कूल का प्रचार करने का इल्जाम लगा था। गौतमी ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैंने रील्स जरूर बनाईं, लेकिन पिछले 12 सालों से मैंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया है। अब मुझसे और अपमान या आलोचना बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए इस्तीफा देने के सिवा मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।"