इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण विज्ञापनों को लेकर Meta को केंद्र का नोटिस, एक हफ्ते में मांगा स्पष्टीकरण
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से संबंधित विज्ञापनों के आरोपों के बाद भारत सरकार ने Meta को नोटिस भेजा है। कंपनी को सात दिनों के भीतर इस पर अपना जवाब देने को कहा गया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को बनाना, फैलाना या साझा करना कानूनन अपराध है और इसके लिए सजा का प्रावधान है।