इंस्टाग्राम ने सस्पेंड किया वायरल हुए Gen Z प्रदर्शनकारी अभिनव बिष्ट का अकाउंट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अभिनव की कई रील्स सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुई थीं, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 6 लाख तक पहुंच गई थी। एक वायरल वीडियो में अभिनव को किशोर कुमार के मशहूर गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ डांस करते हुए देखा गया था।

by shortkt.com
3 hours ago
इंस्टाग्राम ने सस्पेंड किया वायरल हुए Gen Z प्रदर्शनकारी अभिनव बिष्ट का अकाउंट | ShortKT