इंदौर: 85 वर्षीय मां को 'जल्द लौटने' का वादा कर आश्रम छोड़ गया बेटा, मौत के बाद भी नहीं ली सुध

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनका बेटा साल 2022 में एक वृद्धाश्रम में यह बोलकर छोड़ गया था कि वह कुछ ही दिनों में उन्हें लेने आ जाएगा। महिला ने साढ़े चार साल तक अपने बेटे का इंतजार किया, लेकिन 10 अगस्त को उनका निधन हो गया। महिला की मौत के बाद तीन दिनों तक कोई भी उनका शव लेने नहीं पहुंचा, जिसके बाद आश्रम के लोगों ने ही उनका अंतिम संस्कार किया।

by shortkt.com
3 hours ago
इंदौर: 85 वर्षीय मां को 'जल्द लौटने' का वादा कर आश्रम छोड़ गया बेटा, मौत के बाद भी नहीं ली सुध | ShortKT