इंदौर का 31 वर्षीय युवक बेंगलुरु में ट्रेकिंग के दौरान लापता, मंगेतर को दी थी जानकारी
इंदौर का एक 31 वर्षीय युवक बेंगलुरु के नेलमंगला स्थित शिवगंगे में ट्रेकिंग के लिए जाने के बाद से गायब है। युवक बेंगलुरु में ही काम करता है और फिलहाल पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी मंगेतर को ट्रेकिंग पर जाने के बारे में बताया था और इस यात्रा के लिए उसने एक बाइक भी किराए पर ली थी। वहीं, युवक के परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है।