इंदौर एयरपोर्ट: टरमैक पर बच्चे ने किया टॉयलेट, माता-पिता बने रहे मूकदर्शक
इंदौर एयरपोर्ट के टरमैक पर एक बच्चे के खुलेआम पेशाब करने का वीडियो 'चाय सुट्टा बार' के को-फाउंडर अनुभव दुबे ने साझा किया है। फुटेज में बच्चा टरमैक पर पेशाब करता दिख रहा है, जबकि उसके माता-पिता उसे टोकने के बजाय पास में ही खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह बच्चे की नहीं बल्कि परवरिश की कमी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि लोगों को नागरिक शिष्टाचार (सिविक सेंस) सिखाने की बहुत जरूरत है।