इंडोनेशिया में पीएम मोदी का शानदार स्वागत, घुड़सवारों के काफिले के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इंडोनेशिया यात्रा के तहत मंगलवार को जकार्ता के राष्ट्रपति भवन 'मेर्डेका पैलेस' पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के साथ सैकड़ों घुड़सवार सुरक्षाकर्मी चलते हुए दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।