इंडोनेशिया के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर होने के पीछे क्या है कारण?
इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है, मगर वहां की संस्कृति पर हिंदू धर्म की गहरी छाप है। यही वजह है कि 20,000 रुपियाह के पुराने नोट पर भगवान गणेश का चित्र अंकित किया गया था, जिन्हें कला, ज्ञान और विज्ञान का प्रतीक माना जाता है। आज भी वहां रामायण और महाभारत काफी प्रचलित हैं, साथ ही हिंदू संस्कृति से जुड़े कई स्मारक और निशान वहां देखे जा सकते हैं।