इंडिया 'ए' टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐलान, हार्दिक पंड्या की वापसी की उम्मीद
22 सितंबर से शुरू होने वाली 'ऑस्ट्रेलिया ए' के खिलाफ आगामी सीरीज़ के लिए 'इंडिया ए' टीम की घोषणा कर दी गई है। देवदत्त पडिक्कल को मल्टी-डे सीरीज़ के लिए टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि वनडे सीरीज़ की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। इसके अलावा, हार्दिक पंड्या को वनडे टीम में शामिल किया गया है, बशर्ते उन्हें फिटनेस संबंधी मंजूरी मिल जाए।