'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में यूपी पुलिस के सिपाही ने बताई राज्य की कानून-व्यवस्था
यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के दूसरे सीज़न में नजर आए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए दावा किया कि राज्य से अपराध लगभग समाप्त हो चुका है। कपिल ने जानकारी दी कि पकड़े गए अपराधियों में से 93% को सजा दिलाने में सफलता मिली है। साथ ही, उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में 5,000 से अधिक 'मिशन-शक्ति' केंद्र सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।