‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में टीचर के विवादित बयानों ने खड़ा किया बवाल
कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट-2' में बिहार की रहने वाली एक टीचर साक्षी झा की परफॉर्मेंस को लेकर विवाद शुरू हो गया है। साक्षी ने खुद को 'मिसैंड्रिस्ट' यानी पुरुषों से नफरत करने वाली बताते हुए कहा, "मर्दों को देखकर मुझे घिन आती है। मुझे अपने पिता और भाई से भी नफरत है। मेरा सपना है कि मैं अपने पति को शराब पिलाकर बेल्ट से मारूं।"