इंडियन ओवरसीज़ बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू
इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने अप्रेंटिस के 750 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें हर महीने ₹10,000 से ₹15,500 तक का स्टाइपेंड मिलेगा।