इंडिगो लाया 'लाइट' फेयर विकल्प, कम खर्च में करें हवाई यात्रा
इंडिगो एयरलाइन्स ने अपने यात्रियों के लिए 'इंडिगो लाइट' नाम से एक नया किराया विकल्प पेश किया है। इस सुविधा के जरिए यात्री कम कीमत पर टिकट बुक कर पाएंगे, हालांकि इसके साथ कुछ शर्तें भी होंगी। इसमें यात्री को केवल 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति होगी और सीट का आवंटन एयरलाइन द्वारा किया जाएगा। यह नई सुविधा 15 जुलाई से शुरू होने वाली उड़ानों के लिए उपलब्ध होगी, जिसके लिए बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो रही है।