इंडिगो कर्मचारी का इस्तीफा: टाई न पहनने पर सुपरवाइजर के पैर छूने का दबाव बनाने का आरोप
इंडिगो के एक कर्मचारी ने दावा किया है कि टाई न पहनने की गलती पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने उसे माफी मांगने के लिए सुपरवाइजर के पैर छूने को कहा। इस घटना के बाद कर्मचारी ने अपनी नौकरी छोड़ दी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात इस ग्राउंड स्टाफ ने एयरलाइन के एथिक्स-कंप्लायंस विभाग में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी का कहना है कि उसके लिए उसका आत्म-सम्मान सबसे बढ़कर है।